भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बनेगा 'फोर्स मल्टीप्लायर': पीयूष गोयल

IANS | June 25, 2026 6:53 PM

लंदन/नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक 'फोर्स मल्टीप्लायर' साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, निवेश, तकनीक और रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को नई मजबूती देगा।

लचीलापन, सीखने की क्षमता और आगे बढ़ने का जज्बा ही भारत की विकास गाथा की ताकत: पीयूष गोयल

IANS | June 25, 2026 5:55 PM

लंदन/नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत की शानदार विकास यात्रा लचीलेपन, लगातार सीखने की भावना और असफलताओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के दृढ़ संकल्प से आकार ले रही है।

नागपुर एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत की आर्थिक तरक्की का नया केंद्र: नितिन गडकरी

IANS | June 25, 2026 5:47 PM

नागपुर, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर के आधुनिकीकरण और विस्तार से मध्य भारत की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विदर्भ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

सरकार की पर्यटन योजनाओं से बदली देश की तस्वीर, टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर हजारों करोड़ रुपए का निवेश

IANS | June 25, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रमुख पर्यटन योजनाओं ने देशभर में पर्यटन बुनियादी ढांचे को नई मजबूती दी है। स्वदेश दर्शन योजना के तहत 76 परियोजनाएं और प्रसाद (पीआरएएसएचएडी) योजना के तहत 54 परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनकी कुल लागत 1,700 करोड़ रुपए से अधिक है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान साझा की गई है।

एमओएसपीआई ने जीआरएएएम के साथ की साझेदारी, एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत नियुक्त होंगे दो फेलो

IANS | June 25, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने ग्रासरूट्स रिसर्च एंड एडवोकेसी मूवमेंट (जीआरएएएम) के साथ एम्बार्क इंडिया डेवलपमेंट फेलोशिप प्रस्ताव के तहत दो फेलो की नियुक्ति के लिए एक स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 109 अंकों की बढ़त

IANS | June 25, 2026 4:11 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि मंगलवार सत्र की गिरावट को छोड़ दें तो पिछले कई सत्रों में बाजार ने लगातार बढ़त दर्ज की है।

अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, कहा-इससे भारत के युवाओं के लिए पैदा होंगे अवसर

IANS | June 25, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत में अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत किया और कहा कि इससे देश युवाओं के लिए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, यह पूरी दुनिया की भारत में निवेश करने को लेकर रुचि को दिखाता है।

सोने और चांदी में गिरावट का असर: गोल्ड ईटीएफ 2 प्रतिशत और सिल्वर ईटीएफ करीब 4 प्रतिशत लुढ़का

IANS | June 25, 2026 2:48 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर गुरुवार को गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) और सिल्वर ईटीएफ पर देखने को मिला और इनमें करीब 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ एंडी जेसी, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

IANS | June 25, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। अमेजन के सीईओ अमेजन एंडी जेसी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान जेसी ने भारत के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई। जेसी ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 2030 तक अतिरिक्त 13 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया।

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी ने लगाया फेमा के उल्लंघन का आरोप, शेयर में लगा लोअर सर्किट

IANS | June 25, 2026 2:04 PM

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। सेबी की जांच का सामना कर रही राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर में गुरुवार को 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगा, जिससे कंपनी का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर फिसलकर 97.02 रुपए पर गया है। इसकी वजह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कंपनी पर विदेशों में लेनदेन पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के उल्लंघन का आरोप लगाना है।