इंडिगो ने अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ की साझेदारी, अब ड्यूटी-फ्री शॉपिंग पर मिलेंगे 'इंडिगो ब्लूचिप्स'
अहमदाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने सोमवार को साझेदारी का ऐलान किया। इसके तहत एएएचएल द्वारा प्रबंधित एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री शॉपिंग करने पर इंडिगो ब्लूचिप मेंबर्स प्वाइंट्स हासिल कर पाएंगे।