भारतीय शेयर बाजार ने की दमदार वापसी, फिर दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बना

IANS | June 29, 2026 10:45 AM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार फिर से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है और इसका मार्केटकैप 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

IANS | June 29, 2026 9:59 AM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। इससे सोने का दाम 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.23 लाख के करीब पहुंच गया।

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी

IANS | June 29, 2026 9:29 AM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 45 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,055 अंक और निफ्टी 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,061 पर था।

त्रिपुरा स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज किया 78 करोड़ रुपए का मुनाफा, लगातार सातवें वर्ष लाभ में रहा

IANS | June 28, 2026 5:22 PM

अगरतला, 28 जून (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के त्रिपुरा स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (टीएससीबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 78.08 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह लगातार सातवां साल है जब बैंक ने मुनाफा कमाया है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रविवार को दी गई।

सरकार ने पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए एआई आधारित रूरल इंटरनल ऑडिट पोर्टल किया लॉन्च

IANS | June 28, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएल)। सरकार ने रविवार को एआई आधारित इंटरनल ऑडिट पोर्टल लॉन्च किया। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसे ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में पारदर्शिता, जवाबदेही और टेक्नोलॉजी आधारित गवर्नेंस के लिए विकसित किया गया है।

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

IANS | June 28, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। अगला महीना शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में एक जुलाई से आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों के दाम से लेकर एलपीजी के दाम तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ता है।

'दीक्षा' स्कूली शिक्षा के लिए 'एक राष्ट्र, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म' के तौर पर उभरा : केंद्र

IANS | June 28, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'दीक्षा' स्कूली शिक्षा के लिए "एक देश, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म" बनकर उभरा है। यह कई भाषाओं में पाठ्यक्रम से जुड़े डिजिटल लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध कराता है और पूरे भारत में छात्रों और शिक्षकों के लिए समावेशी और टेक्नोलॉजी आधारित सीखने को बढ़ावा देता है।

देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केटकैप 88 हजार करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहा

IANS | June 28, 2026 2:12 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 88,678.1 करोड़ रुपए बढ़ा है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक इजाफा हुआ है।

मार्केट आउटलुक: भारत-अमेरिका ट्रेड डील, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

IANS | June 28, 2026 12:57 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई का रुझान और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी।

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

IANS | June 28, 2026 11:20 AM

लंदन/नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) के 15 जुलाई से लागू होने के चलते यहां भारतीय समुदाय के साथ बैठक की और उन्हें इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते के फायदों के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे दोनों देश के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी मजबूत होगी।