केंद्र सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए “मिशन रंगीन मछली 2031” करेगी शुरू

IANS | August 30, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार सजावटी मछली पालन के विस्‍तार के लिए रणनीतिक कार्ययोजना “मिशन रंगीन मछली 2031” सोमवार को जारी करेगी। यह सजावटी मत्स्य पालन की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला में वैज्ञानिक प्रबंधन, जैव-सुरक्षा, गुणवत्ता आश्वासन और नियामक अनुपालन के लिए एक समान रूपरेखा प्रदान करेगी। यह जानकारी सोमवार को मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

2047 अब 20 वर्ष दूर, सुधारों के लिए और अधिक समर्थन जरूरी: वित्त मंत्री सीतारमण

IANS | August 30, 2026 3:07 PM

शिकागो, 30 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2047 ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य वर्ष है और अब यह मुश्किल से 20 वर्ष दूर है। ऐसे में जिस गति और स्तर पर सुधार हो रहे हैं, उनके लिए कहीं अधिक समर्थन की जरूरत है।

शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केटकैप 1.13 लाख करोड़ रुपए घटा, एयरटेल टॉप लूजर

IANS | August 30, 2026 1:12 PM

मुंबई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 1.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। इसकी वजह भारतीय शेयर बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट होना था।

भारत और चिली द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ा रहे बातचीत, इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: केंद्र

IANS | August 30, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और चिली ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। दोनों देश व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से 'व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते' (सीईपीए) के लिए बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई।

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.61, 3.833 और 4 को लेकर तेज हुई चर्चा, जानिए कितना बढ़ सकता है वेतन

IANS | August 30, 2026 10:42 AM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। 3 सितंबर को आयोग के गठन के 10 महीने पूरे होने जा रहे हैं और देशभर में विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श का दौर जारी है। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं और इसे अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। वेतन संशोधन, भत्तों, पेंशन और अन्य सेवा संबंधी मामलों के बीच सबसे अधिक चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी तय होती है।

एचडीएफसी बैंक के एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन 26 अक्टूबर को होंगे सेवानिवृत्त, दोबारा नियुक्ति से किया इनकार

IANS | August 29, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) शशिधर जगदीशन ने एक और कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति नहीं लेने का निर्णय किया है। बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जगदीशन 26 अक्टूबर 2026 को बैंक की सेवाओं से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

जीएसटी 2.0 की ओर बढ़ता भारत: कर व्यवस्था के दूसरे दशक को आकार दे सकते हैं ये 6 बड़े सुधार

IANS | August 29, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के लगभग एक दशक बाद अब भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था एक नए चरण में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण चरण साबित हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि बैठक में दरों के तर्कसंगतीकरण से आगे बढ़कर कर विवादों को कम करने, इनपुट टैक्स क्रेडिट व्यवस्था को मजबूत बनाने, पुराने कर क्रेडिट से जुड़े मुद्दों को हल करने और प्रौद्योगिकी-आधारित अनुपालन प्रणाली विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

एफएसएसएआई की एक और बड़ी कार्रवाई: एवरेस्ट और लालजी गोधू पर मिश्रित हींग पाउडर बेचने पर लगाया प्रतिबंध

IANS | August 29, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य गुणवत्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के दो प्रमुख मसाला ब्रांड एवरेस्ट और लालजी गोधू की कम्पाउंडेड यानी मिश्रित हींग की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है, जब जांच में दोनों कंपनियों के हींग उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

अदाणी ग्रुप के एपीएसईजेड मुंद्रा को पर्यावरणीय स्थिरता के लिए मिला 'लीजेंड (इमर्जिंग)' अवार्ड

IANS | August 29, 2026 5:57 PM

अहमदाबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मुंद्रा पोर्ट को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए 'लीजेंड (इमर्जिंग)' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21वें एक्ससीड पर्यावरण पुरस्कार 2026 के तहत पर्यावरणीय स्थिरता श्रेणी में प्रदान किया गया।

अमेरिकी फेड के सख्त रुख से कीमती धातुओं पर रहा दबाव, एक हफ्ते में सोना 0.64 प्रतिशत गिरा तो चांदी 1.12 प्रतिशत फिसली

IANS | August 29, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और अपेक्षा से अधिक मजबूत आर्थिक आंकड़ों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में इस सप्ताह दबाव बना रहा। सप्ताह भर के कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं चांदी में कमजोरी देखने को मिली।