एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को कस्टम्स ड्यूटी को लेकर मिला 153.58 करोड़ रुपए का नोटिस

IANS | September 25, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को कस्टम अधिकारियों से 'कारण बताओ नोटिस' मिला है। यह नोटिस कुछ आयातित सामानों की मूल्यांकन योग्य मूल्य (मूल कीमत, इंश्योरेंस और भाड़ा) में रॉयल्टी पेमेंट को शामिल न करने के आरोप में 153.58 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी की वसूली के लिए भेजा गया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई।

'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा: ऑडी इंडिया ने नई कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी की शुरू की स्थानीय असेंबली

IANS | September 25, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी नई कॉम्पैक्ट लक्जरी एसयूवी ऑडी क्यू3 का स्थानीय स्तर पर उत्पादन शुरू हो गया है। कंपनी इस बिल्कुल नई मॉडल की असेंबली महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एसएवीडब्ल्यूआईपीएल संयंत्र में कर रही है।

एसबीआई का बड़ा कदम, बैंक हड़ताल अवधि में 28 से 30 सितंबर तक नहीं लगेगा एटीएम लेनदेन पर शुल्क

IANS | September 25, 2026 2:43 PM

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 28-30 सितंबर तक की अवधि में सभी एटीएम लेनदेन को नि:शुल्क कर दिया है। बैंक ने यह कदम ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जिससे हड़ताल की अवधि में लेनदेन करने में कोई परेशानी न हो।

बिहार-गुजरात यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने भुज-बरौनी के बीच त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को दी मंजूरी

IANS | September 25, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक यानी सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ेगी।

लिस्टिंग के अगले ही दिन एनएसई शेयरों में गिरावट, शुरुआती उत्साह के बाद निवेशकों ने की मुनाफावसूली

IANS | September 25, 2026 2:00 PM

मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के शेयरों में शुक्रवार को, लिस्टिंग के एक दिन बाद, गिरावट देखने को मिली। शेयर 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा और अपने लिस्टिंग मूल्य से मामूली ऊपर बना रहा।

‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष: इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन सात गुना और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 32 गुना बढ़ी

IANS | September 25, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। देश में बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लाई गई ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम को शुक्रवार को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस योजना को 25 सितंबर, 2014 को लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य देश को मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और इनोवेशन में ग्लोबल बनाना है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो बना प्रदेश की नई पहचान, सीएम योगी बोले- पॉसिबिलिटी को प्रॉस्पेरिटी में बदला

IANS | September 25, 2026 1:14 PM

ग्रेटर नोएडा, 25 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से शुरू हुए चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, पारंपरिक और तकनीकी ताकत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने की पहल है। यह आयोजन प्रदेश की परंपरा और तकनीक को एक मंच पर लाकर ग्लोबल मार्केट से जोड़ने का काम कर रहा है।

‘मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले पीयूष गोयल, भारत अब पूरी दुनिया के लिए बना रहा उत्पाद

IANS | September 25, 2026 11:35 AM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत न केवल अपनी जरूरतों के लिए विनिर्माण कर रहा है, बल्कि दुनिया के लिए भी उत्पाद तैयार कर रहा है।

भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार क्रय शक्ति समता के आधार पर करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

IANS | September 25, 2026 10:03 AM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार क्रय शक्ति समता के आधार पर करीब 20 ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है, जो इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाते हैं। यह बयान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिया।

सेबी ने पीएमएस नियमों में बड़े बदलाव को दी मंजूरी, निवेशकों और एफपीआई के लिए बढ़े नए अवसर

IANS | September 24, 2026 9:09 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गुरुवार को पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) क्षेत्र के लिए नई नियामकीय व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। नए नियमों के तहत पोर्टफोलियो मैनेजर्स को निवेश के अधिक विकल्प मिलेंगे, जिनमें आईपीओ, प्राथमिक ऋण निर्गम और कुछ विदेशी प्रतिभूतियों में निवेश शामिल है। इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में भागीदारी का दायरा भी बढ़ाया गया है।