पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते लगातार पांचवें दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.43 प्रतिशत फिसले

IANS | July 24, 2026 4:16 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव के चलते भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50, दोनों में 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार पांचवां सत्र रहा, जब बाजार में गिरावट देखने को मिली।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने आंध्र प्रदेश में जीता 8,500 करोड़ रुपए का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

IANS | July 24, 2026 3:27 PM

अहमदाबाद, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपए का एक अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट जीता है। इसके जरिए विजाग इलाके में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इनकी मांग करीब 4,500 गीगावाट होने की उम्मीद है।

दवा कंपनियों की मार्केटिंग पर लागू किए गए नए सख्त नियम, डॉक्टरों को गिफ्ट और नकद लाभ देने पर रोक: सरकार

IANS | July 24, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दवा कंपनियों की मार्केटिंग में पारदर्शिता और नैतिकता सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म कोड फॉर फार्मास्युटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिसेज (यूसीपीएमपी), 2024 के तहत कई सख्त प्रावधान लागू किए हैं।

एफएसएसएआई ने गंभीर अनियमितताओं पर रीहान हेल्थकेयर का लाइसेंस किया निलंबित, उत्पादन पर तत्काल रोक

IANS | July 24, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स बनाने वाली कंपनी रीहान हेल्थकेयर का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सरकार ने जारी किए 25.89 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड, 8.80 लाख हेक्टेयर तक पहुंची प्राकृतिक खेती

IANS | July 24, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि सॉइल हेल्थ कार्ड स्कीम (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना) के तहत अब तक 25.89 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वहीं, प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन (नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग-एनएमएनएफ) का दायरा बढ़कर 18,786 क्लस्टर्स तक पहुंच गया है, जो कुल 8.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं। सरकार ने वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी के प्रबंधन और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय प्रयासों की जानकारी दी।

एसएमई कंपनियों ने जनवरी-जून में लगभग 80 आईपीओ के जरिए जुटाए 3,752 करोड़ रुपए: रिपोर्ट

IANS | July 24, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। देश में लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) ने कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) के दौरान 78 प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए कुल 3,752 करोड़ रुपए जुटाए।

भारत में ऑफिस स्पेस की मांग में दो वर्षों में जीसीसी की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत होने की उम्मीद : रिपोर्ट

IANS | July 24, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में ऑफिस स्पेस की मांग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) की हिस्सेदारी दो वर्षों में करीब 50 प्रतिशत होने की उम्मीद है, जिससे ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में देश की स्थिति और मजबूत होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत के निजी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि जारी, जुलाई में पीएमआई 54.3 रहा

IANS | July 24, 2026 12:17 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के निजी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि जारी है और जुलाई में कंपोजिट पीएमआई 54.3 रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुए एचएसबीसी फ्लैश पीएमआई सर्वेक्षण में दी गई, जिसे एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित किया गया।

एआई-आधारित ऑटोमेशन से बढ़ रही पेटीएम की लागत दक्षता, मुनाफे में भी आई तेजी: जेएम फाइनेंशियल

IANS | July 24, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ऑटोमेशन पेटीएम की लागत दक्षता को संरचनात्मक रूप से मजबूत करने वाला प्रमुख कारक बनकर उभर रहा है। इसकी मदद से कंपनी तेज वृद्धि के बावजूद अपने खर्चों को लगभग स्थिर बनाए रखने में सफल रही है।

सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं

IANS | July 24, 2026 11:21 AM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.6 प्रतिशत तक कम हो गया।