कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में छाई लाली; सेंसेक्स 1,247 अंक फिसला, निफ्टी में 1.64 प्रतिशत की गिरावट

IANS | September 24, 2026 4:22 PM

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तेल की कीमतों में मजबूती और वैश्विक बॉन्ड की बिकवाली के बाद जोखिम से बचने की भावना के चलते गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1.64 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

नए यूपीआई एमडीआर से तीन-चौथाई से ज्यादा व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा असर : एनपीसीआई चीफ दिलीप अस्बे

IANS | September 24, 2026 4:18 PM

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल भुगतान स्वीकार करने वाले करीब तीन-चौथाई व्यापारियों पर 2,000 रुपए से अधिक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर लागू की गई नई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) नीति का असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने कभी भी 2,000 रुपए से अधिक का कोई लेनदेन दर्ज नहीं किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिलीप अस्बे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फोनपे ग्रामीण भारत में 20,000 अतिरिक्त ऑन-रोल सेल्स कर्मचारियों की करेगा भर्ती, 50 लाख से अधिक पेमेंट डिवाइस भी लगाएगा

IANS | September 24, 2026 3:15 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। फोनपे ने गुरुवार को अपने मर्चेंट नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने और भारत के कस्बों एवं गांवों तक डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे को और गहराई तक पहुंचाने की योजना की घोषणा की।

दशहरा और दिवाली के दौरान चीनी की कीमतें नियंत्रण रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : आईएसएमए

IANS | September 24, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईएसएमए) के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने गुरुवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए सरकार और चीनी उद्योग मिलकर काम कर रहे हैं।

भारत के यूपीआई ने बनाया वैश्विक रिकॉर्ड, हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर रहा डिजिटल पेमेंट नेटवर्क

IANS | September 24, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब हर महीने 20 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन प्रोसेस कर रहा है और रियल-टाइम डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर चुका है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि यूपीआई इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि किस प्रकार डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) बड़े पैमाने पर विस्तार और वित्तीय समावेशन दोनों को एक साथ आगे बढ़ा सकती है।

2,000 बेड के गैर-लाभकारी अस्पताल के शिलान्यास पर बोले गौतम अदाणी, यह बंगाल के चिकित्सा के भविष्य को बनाएगा बेहतर

IANS | September 24, 2026 2:05 PM

कोलकाता, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को 2,000 बेड के नॉन-प्रॉफिट अस्पताल के शिलान्यास पर कहा कि यह टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थ के माध्यम से बंगाल के मेडिकल भविष्य को बेहतर बनाएगा।

मारुति सुजुकी इंडिया ने मानेसर में शुरू किया ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का संचालन, कम-कार्बन उत्सर्जन वाले विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा

IANS | September 24, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली/मानेसर, 24 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को हरियाणा के मानेसर विनिर्माण संयंत्र में 300 किलोवाट क्षमता वाले ग्रीन हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट का संचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और उत्पादन प्रक्रियाओं से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

IANS | September 24, 2026 12:59 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने गुरुवार को ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सर्विसेज (टीआईपीएस) लॉन्च किया। यह एक समर्पित प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य निर्यातकों, निवेशकों और कारोबारियों को बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने में मदद करने के साथ भारत और विदेशों में व्यापार एवं निवेश के अवसरों को सुगम बनाने में सहायता करना है।

आईआरडीएआई ने कमीशन पर कैप का दिया प्रस्ताव, इश्योरेंस स्टॉक्स में भारी गिरावट

IANS | September 24, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) की ओर से व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों पर कमीशन के लिए एक नई अधिकतम सीमा के प्रस्ताव के बाद इश्योरेंस शेयरों में गुरुवार को 28 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

पुल, सुरंग, एक्सप्रेसवे और बढ़ती रेल सेवाएं देश के परिवहन नेटवर्क में ला रहीं बड़ा बदलाव

IANS | September 24, 2026 11:37 AM

नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का परिवहन नेटवर्क तेजी से बदल रहा है और पुल एवं सुरंगें नए रास्ते खोल रही हैं, जबकि एक्सप्रेसवे और आधुनिक रेल सेवाएं लंबी दूरी की यात्रा के तरीके को नया रूप दे रही हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक सरकारी फैक्टशीट में दी गई।