पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है: सरकार

IANS | July 23, 2026 4:50 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि फिलहाल पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर विचार किया जाता है, तो उससे पहले विस्तृत वैज्ञानिक और तकनीकी अध्ययन किए जाएंगे तथा ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और रिसर्च संस्थानों सहित सभी संबंधित पक्षों से व्यापक चर्चा की जाएगी।

युद्ध का असर! इंडिगो को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में हुआ 382 करोड़ रुपए का नुकसान, फ्लीट भी छोटी हुई

IANS | July 23, 2026 4:48 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो पर देखने को मिला है। स्टैंडअलोन आधार पर इंडिगो को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 382 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जबकि एक साल पहले समान अवधि में एयरलाइन को 2,161 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+, कीमत 1.45 करोड़ रुपए से शुरू

IANS | July 23, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को देश में मर्सिडीज-एएमजी ई 53 हाइब्रिड 4एमएटीआईसी+ लॉन्च कर दी है। यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिफाइड एएमजी ई-क्लास सेडान है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) रेंज को और मजबूत किया है। यह मॉडल कंपनी की "पावरट्रेन एग्नॉस्टिक" रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ग्राहकों को अलग-अलग तकनीक वाले वाहन चुनने का विकल्प दिया जा रहा है।

लगातार चौथे दिन बाजार में छाई लाली, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

IANS | July 23, 2026 4:07 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय रेलवे ने हाई-डेंसिटी रूट पर तीसरी लाइन के लिए 440 करोड़ रुपए की परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 23, 2026 2:29 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के निमपुरा वेस्ट आउटर केबिन और मिदनापुर के बीच 14.52 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की 440 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य इस व्यस्त रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाना और यात्री व मालगाड़ियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाना है।

सिप्ला का मुनाफा पहली तिमाही में 39 प्रतिशत गिरा, खर्च 14.7 प्रतिशत बढ़ा

IANS | July 23, 2026 2:28 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 39.2 प्रतिशत कम होकर 789.05 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 1,297.91 करोड़ रुपए था।

पहली तिमाही के नतीजों के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों में आई 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

IANS | July 23, 2026 1:57 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के बैंक इंडसइंड बैंक के शेयर गुरुवार को पहली तिमाही (क्यू1) के नतीजे आने के बाद शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। बैंक के शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 6.30 प्रतिशत गिरकर 999.25 रुपए के इंट्राडे लो पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक स्टॉक 6.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,004.30 रुपए पर कारोबार करता नजर आया।

इक्विटी ऑप्शंस मार्केट में घट रही एनएसई की बादशाहत, बीते तीन वित्त वर्षों में बाजार हिस्सेदारी 22 प्रतिशत से अधिक घटी

IANS | July 23, 2026 11:58 AM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। आशीष चौहान के नेतृत्व वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का दबदबा धीरे-धीरे इक्विटी ऑप्शंस (प्रीमियम वैल्यू) मार्केट में कम हो रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, बीते तीन वित्त वर्षों में इस सेगमेंट में देश के सबसे एक्सचेंज मार्केट शेयर 22 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है।

एआई का असर! उबर ने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती की

IANS | July 23, 2026 10:48 AM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। राइड-हेलिंग कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज ने आर्टिफिशियल इटेलिजेंस (एआई) आधारित दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने ग्राहक सेवा कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की है।

सोने और चांदी की कमजोर शुरुआत, कीमतें करीब आधा प्रतिशत घटीं

IANS | July 23, 2026 10:27 AM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक घट गया है।