सरकार ने आरबीआई को 10 रुपए और 20 रुपए के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी

IANS | July 27, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने संसद को सोमवार को बताया कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।

एयर इंडिया बोइंग विमान हादसे की जांच में कोई देरी नहीं, तय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही जांच: सरकार

IANS | July 27, 2026 6:47 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में स्पष्ट किया कि अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच में किसी तरह की कोई देरी नहीं हुई है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना की जांच तय प्रक्रियाओं के अनुसार आगे बढ़ रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरलाइन ने जारी किया बयान, कहा - की जा रही जांच

IANS | July 27, 2026 6:23 PM

राजकोट (गुजरात), 27 जुलाई (आईएएनएस)। दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1452 की सोमवार को विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुएं का संकेत मिलने के बाद एहतियातन गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

100 करोड़ रुपए से अधिक आय घोषित करने वाले करदाताओं की संख्या 5 साल में 300 प्रतिशत बढ़ी: सरकार

IANS | July 27, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश में 100 करोड़ रुपए से अधिक की वार्षिक आय घोषित करने वाले आयकरदाताओं की संख्या पिछले 5 वर्षों में लगभग चार गुना हो गई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि आकलन वर्ष 2025-26 में 576 लोगों ने अपनी वार्षिक आय 100 करोड़ रुपए से अधिक घोषित की, जबकि आकलन वर्ष 2021-22 में यह संख्या 142 थी। इस तरह पांच वर्षों में ऐसे उच्च आय वाले करदाताओं की संख्या में करीब 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

ई20 पेट्रोल से बेहतर एक्सेलरेशन और कम कार्बन उत्सर्जन, इंजन को नुकसान का कोई सबूत नहीं: सरकार

IANS | July 27, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि ई20 पेट्रोल से वाहन को बेहतर एक्सेलरेशन, स्मूद राइड क्वालिटी और ई10 पेट्रोल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम कार्बन उत्सर्जन मिलता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यापक वैज्ञानिक अध्ययन और वास्तविक उपयोग के आंकड़ों में एथेनॉल की वजह से इंजन में जंग, असामान्य घिसावट या वाहन की उम्र कम होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है, यहां तक कि उन लाखों पुराने वाहनों में भी नहीं, जिन्हें मूल रूप से ई20 के लिए प्रमाणित नहीं किया गया था।

सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में अब तक विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन से जुटाए 26,639 करोड़ रुपए से ज्यादा

IANS | July 27, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में (22 जुलाई तक) विनिवेश और एसेट मोनेटाइजेशन के जरिए कुल 26,639.33 करोड़ रुपए जुटाए हैं। संसद में सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें 20,272.40 करोड़ रुपए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसई) में हिस्सेदारी बेचने (ऑफर फॉर सेल- ओएफएस) से प्राप्त हुए हैं, जबकि 6,366.93 करोड़ रुपए एसेट मोनेटाइजेशन से हासिल किए गए हैं।

मुंबई से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मची हलचल

IANS | July 27, 2026 4:49 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई से दुबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार को उस समय गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जब विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुआं होने का संकेत मिला। एहतियात के तौर पर विमान का रूट बदला गया और सुरक्षित तरीके से राजकोट एयरपोर्ट पर उतारा गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

डेटा लीक पर बोला बैंक ऑफ बड़ौदा; कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित, फॉरेंसिक जांच शुरू

IANS | July 27, 2026 4:48 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोमवार को डेटा लीक को लेकर बयान जारी किया, जिसमें सरकारी बैंक ने कहा कि उसका कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और उसने मामले की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

एआई की बढ़ती मांग से इंटेल की दूसरी तिमाही की आय 25 प्रतिशत बढ़ी, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे: रिपोर्ट

IANS | July 27, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। चिप निर्माता इंटेल ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (क्यू2) में बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर प्रोसेसर और फाउंड्री सर्विसेज की मजबूत मांग के चलते कंपनी की आय (रेवेन्यू) में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 776 अंक चढ़ा, निफ्टी करीब 1 प्रतिशत ऊपर

IANS | July 27, 2026 3:54 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान द्वारा हमलों को स्थगित करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। बाजार में यह तेजी पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद आई है।