अमृतसर 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच वाला दूसरा 'हब एंड स्पोक' एयरपोर्ट बना

IANS | July 28, 2026 12:38 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को अमृतसर से हब एंड स्पोक अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन की शुरुआत की। इसके साथ ही वाराणसी के बाद अमृतसर इस नए 'हब एंड स्पोक' फ्रेमवर्क से जुड़ने वाला देश का दूसरा हवाई अड्डा बन गया, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुविधाजनक बनाएगा।

एचयूएल का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में करीब 4 प्रतिशत घटा, शेयर 5 प्रतिशत से अधिक लुढ़का

IANS | July 28, 2026 12:12 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत घटकर 2,631 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी को 2,732 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन पर आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीयूष गोयल

IANS | July 28, 2026 10:56 AM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन आधारित दवा उद्योग के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही सरकार का लक्ष्य सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना भी है।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का वित्त वर्ष 26 में घाटा दोगुने से अधिक बढ़कर 22,238 करोड़ रुपए हुआ

IANS | July 28, 2026 10:40 AM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और उसकी बजट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को वित्त वर्ष 2025-26 में संयुक्त रूप से 22,238 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष के 10,859 करोड़ रुपए के घाटे से दोगुना से भी अधिक है। इस दौरान दोनों एयरलाइंस की संयुक्त आय में भी करीब 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले, 1.80 प्रतिशत तक कम हुआ दाम

IANS | July 28, 2026 10:20 AM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सोने एवं चांदी की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं का दाम 1.80 प्रतिशत तक लुढ़क गया है।

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी शेयरों में खरीदारी

IANS | July 28, 2026 9:42 AM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 32 अंक की मामूली तेजी के साथ 76,861 और निफ्टी 6 अंक की बढ़त के साथ 24,002 पर था।

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 27, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने सोमवार को पर्यटन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और देश को एक महत्वपूर्ण एविएशन एवं ट्रांजिट हब के रूप में मजबूत करना है।

कोल इंडिया का पहली तिमाही मुनाफा बढ़कर 8,852 करोड़ रुपए हुआ, 5.50 रुपए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

IANS | July 27, 2026 8:37 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसका समेकित (कंसोलिडेटेड) शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8,852 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि, कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन परिचालन प्रदर्शन (ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस) पर दबाव बना रहा। इसके साथ ही कंपनी ने 5.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है।

पीएमकेवीवाई 1.0 से 3.0 के तहत 1.11 करोड़ उम्मीदवारों को किया गया प्रमाणित, 24.38 लाख को मिली नौकरी: सरकार

IANS | July 27, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद को बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) 1.0 से पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत अब तक कुल 1.11 करोड़ उम्मीदवारों को प्रमाणित (सर्टिफाई) किया गया है, जिनमें से शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग घटक के अंतर्गत 24.38 लाख उम्मीदवारों को रोजगार मिलने की जानकारी दर्ज की गई है।

सरकार ने आरबीआई को 10 रुपए और 20 रुपए के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी

IANS | July 27, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने संसद को सोमवार को बताया कि वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 10 रुपए और 20 रुपए मूल्यवर्ग के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।