भारत की औद्योगिक विकास दर जून में 7.3 प्रतिशत रही, इलेक्ट्रिसिटी और गैस आपूर्ति सेक्टर रहा आगे

IANS | July 28, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) जून में सालाना आधार पर 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। इस दौरान इलेक्ट्रिसिटी एवं गैस आपूर्ति सेक्टर में 10.6 प्रतिशत और मैन्युफैक्चरिंग में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026' में भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों को किया सम्मानित

IANS | July 28, 2026 4:18 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026' के विजेताओं को सम्मानित किया। इन विजेताओं का चयन भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की अध्यक्षता वाली प्रतिष्ठित जूरी द्वारा कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया।

पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का; निफ्टी 23,985 पर बंद

IANS | July 28, 2026 4:02 PM

मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। घरेलू बाजार में यह गिरावट पिछले दिन की शानदार तेजी के बाद आई।

भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात 2025-26 में 3.25 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा: केंद्र

IANS | July 28, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात (हस्तशिल्प सहित) 2023-24 के 2,97,004 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 3,25,339 करोड़ रुपए हो गया। इस अवधि में निर्यात में 4.7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को संसद में दी गई।

भारतीय रेलवे ने नांदेड़ डिवीजन में 163 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड परियोजना को दी मंजूरी

IANS | July 28, 2026 3:11 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नेटवर्क क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के परभणी-मुदखेड़ डबल लाइन सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के उन्नयन (अपग्रेडेशन) को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।

भारत की एक्सपोर्ट ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बना गुजरात, देश के रिकॉर्ड 863 अरब डॉलर के निर्यात में 110 अरब डॉलर का योगदान

IANS | July 28, 2026 2:44 PM

अहमदाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात भारत का एक प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्र ही नहीं है, बल्कि आज देश के एक्सपोर्ट सेक्टर का ग्रोथ इंजन भी बन गया है। दरअसल, भारत ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 863 अरब डॉलर का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया है और इसमें 110 अरब डॉलर की हिस्सेदारी के साथ गुजरात सभी राज्यों में नंबर वन है। इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, पेट्रोलियम उत्पाद, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर्स ने गुजरात के एक्सपोर्ट को मजबूती प्रदान की है।

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा ने दिया इस्तीफा, नंदिता सिन्हा होंगी नई प्रमुख

IANS | July 28, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी ने अपने क्विक कॉमर्स कारोबार इंस्टामार्ट में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर मिंत्रा की पूर्व सीईओ नंदिता सिन्हा को इंस्टामार्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। वह 3 अगस्त 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगी।

भारत में जून में टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या बढ़कर 1.35 अरब हुई, ब्रॉडबैंड यूजर्स 1.08 अरब के पार : ट्राई

IANS | July 28, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में जून में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 1.348 अरब हो गई, जो मई में 1.343 अरब थी। यह जानकारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मंगलवार को जारी लेटेस्ट टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन आंकड़ों में दी गई।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़ा, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

IANS | July 28, 2026 1:50 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (एनटीपीसी) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 53.4 अरब रुपए (करीब 5,340 करोड़ रुपए) हो गया। यह आंकड़ा बाजार के औसत अनुमान 48 अरब रुपये (करीब 4,800 करोड़ रुपए) से अधिक रहा।

जेजीयू के 15वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक नेतृत्व का मनाया गया उत्सव

IANS | July 28, 2026 1:02 PM

सोनीपत, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने 25-26 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय 15वें दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के 5,604 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।