भारत में अगस्त में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 1,101 मिलियन के पार, डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती: सरकार

IANS | September 28, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या जुलाई 2026 के 1,094.48 मिलियन से बढ़कर अगस्त 2026 के अंत तक 1,101.21 मिलियन हो गई। इस दौरान ब्रॉडबैंड ग्राहकों में 0.61 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।

नीति आयोग ने शुरू किया 'स्पेशल कैंपेन 6.0', मौजूदा कैंपेन के तहत हुआ 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा

IANS | September 28, 2026 6:36 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। नीति आयोग ने केंद्र सरकार के विशेष अभियान 5.0 के तहत 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा करने के बाद अब 'स्पेशल कैंपेन 6.0' की शुरुआत की है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता एवं बेहतर कार्यस्थल प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

डिजिटल टोलिंग को नई गति, 'फास्टैग एनुअल पास' ने छुआ 1 करोड़ का आंकड़ा: सरकार

IANS | September 28, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि 'फास्टैग एनुअल पास' ने लॉन्च के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। यह योजना पिछले वर्ष 15 अगस्त को शुरू की गई थी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है।

भारत-यूएई आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर, निवेशकों के लिए कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं: पीयूष गोयल

IANS | September 28, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद व्यापक निवेश अवसरों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में यूएई निवेशकों के लिए कई क्षेत्रों में आकर्षक अवसर उपलब्ध हैं।

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर अगस्त में बढ़कर 8 प्रतिशत हुई, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर शीर्ष पर रहा

IANS | September 28, 2026 5:00 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़ा है। इसकी वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का मजबूत प्रदर्शन करना था। यह जानकारी सोमवार को सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में दी गई।

दोनों देशों के बीच एनर्जी, सुरक्षा और एसएएफ में साझेदारी करने के बड़े अवसर मौजूद : भारत में ओमान के राजदूत

IANS | September 28, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में ओमान के राजदूत इस्सा सालेह अब्दुल्ला अल शिबानी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच एनर्जी, सुरक्षा और एसएफ में साझेदारी करने के बड़े अवसर मौजूद हैं।

वैश्विक तनावों के चलते धराशायी हुआ बाजार; सेंसेक्स 1,124 अंक फिसला, निफ्टी में 1.56 प्रतिशत की गिरावट

IANS | September 28, 2026 4:26 PM

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

रेडिको खेतान की ग्लोबल ट्रैवल रिटेल में बड़ी छलांग, ब्रिटेन के 4 प्रमुख एयरपोर्ट्स की ड्यूटी-फ्री दुकानों तक पहुंचीं भारतीय लक्जरी व्हिस्की

IANS | September 28, 2026 3:30 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। देश की प्रमुख शराब कंपनियों में शामिल रेडिको खेतान लिमिटेड ने अपने वैश्विक विस्तार अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने भारतीय लक्जरी स्पिरिट्स पोर्टफोलियो को ब्रिटेन के चार प्रमुख एयरपोर्ट्स की ड्यूटी-फ्री दुकानों तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही रेडिको खेतान भारत की पहली स्पिरिट्स कंपनी बन गई है, जिसके ब्रांड इन चारों प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उपलब्ध होंगे।

देश के बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी नहीं, सड़क और रेल से की जा रही आपूर्ति: जी. किशन रेड्डी

IANS | September 28, 2026 3:11 PM

कोलकाता, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश में बिजली संयंत्रों के पास कोयले की कमी नहीं है और सड़क एवं रेल पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

ब्लू इकोनॉमी को सुरक्षा कवच दे रही पीएम-एमकेएसएसवाई, मत्स्य किसानों के लिए बीमा बना बड़ा सहारा

IANS | September 28, 2026 3:03 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का मत्स्य क्षेत्र पिछले एक दशक में तेजी से विकसित हुआ है और देश की ब्लू इकोनॉमी का महत्वपूर्ण आधार बनकर उभरा है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, देश का कुल मछली उत्पादन वर्ष 2013-14 के 9.6 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 19.8 मिलियन टन तक पहुंच गया है। इसी दौरान अंतर्देशीय (इनलैंड) मत्स्य उत्पादन 6.1 मिलियन टन से बढ़कर 14.74 मिलियन टन हो गया, जो इस क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है।