गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखेगी रामोत्सव की छटा
गोरखपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामोत्सव की छटा 11 जनवरी से होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी दिखेगी। मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अधिकांश प्रस्तुतियां भगवान श्रीराम पर केंद्रित नजर आएंगी।