सूरजपुर वेटलैंड में नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन, पिकनिक स्पॉट के रूप में किया जाएगा विकसित
ग्रेटर नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के वेटलैंड सूरजपुर में आयोजित हुए नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2024 का उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री केपी. मलिक ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस आयोजन में फोटोग्राफी, रंगोली, प्रदर्शनी, फोटो गैलरी, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।