वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण मंचन
लखनऊ, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वावधान में हो रहे दो दिवसीय 'संगम संस्कृतियों का 2023' के कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की रामलीला का मंचन हुआ।