दीपिका को अरुण गोविल का दशरथ किरदार लगा 'अजीब', अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी सीरियल 'रामायण' के मशहूर अभिनेता अरुण गोविल दशकों से भारतीय दर्शकों के लिए भगवान राम के प्रतीक बन चुके हैं। ऐसे में उनको नए किरदार में देखना दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहा है। वह नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ के रूप में नजर आने वाले हैं। यह बदलाव उनके फैंस और सह-कलाकारों के लिए नया अनुभव होगा।