फ्रेंडशिप डे: सुख हो या दुख, कभी नहीं छोड़ा एक-दूजे का साथ, रियल लाइफ में 'बेस्ट फ्रेंड' हैं ये अभिनेत्रियां

IANS | August 3, 2025 2:53 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दोस्ती वो खूबसूरत रिश्ता है, जो बिना शर्तों के दिलों को जोड़ता है। फ्रेंडशिप डे के मौके पर बॉलीवुड की चमकती दुनिया में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी रियल लाइफ दोस्ती एक मिसाल है। चाहे वो वेकेशन पर साथ जाना हो, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होना हो या सोशल मीडिया पर मस्ती भरे पल साझा करना हो, इन अभिनेत्रियों ने जता दिया कि दोस्ती वाकई कमाल का रिश्ता है!

कुक दिलीप के नाम पर बनाया गया फर्जी अकाउंट, फराह खान ने किया खुलासा

IANS | August 3, 2025 2:18 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया धोखाधड़ी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया। फराह ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि उनके पर्सनल कुक दिलीप के नाम पर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया, जिसे 'ब्लॉगर' के तौर पर प्रमोट किया जा रहा था। इस अकाउंट ने न सिर्फ फराह का नाम अपने बायो में इस्तेमाल किया, बल्कि 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स भी जुटा लिए हैं।

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने भावुक पोस्ट से जीता दिल, सच्ची दोस्ती को बताया सबसे बड़ी पूंजी

IANS | August 3, 2025 12:33 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आज पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद खूबसूरती से बयां किया और इसे सबसे बड़ी पूंजी बताया।

तनिष्क बागची ने फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया 'सैयारा' की सफलता का श्रेय

IANS | August 3, 2025 12:21 PM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुए बॉलीवुड गाने 'सैयारा' की सफलता के बाद इसके संगीतकार तनिष्क बागची ने इस गाने से जुड़े कलाकारों की जमकर तारीफ की। तनिष्क ने बताया कि यह गाना अब तक का पहला बॉलीवुड ट्रैक है जो स्पॉटिफाई के ग्लोबल टॉप 5 में शामिल हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को दिया।

जब आधा सिर मुंडवा कर सेट पर पहुंच गए किशोर कुमार, फीस के बदले दिया अनोखा जवाब

IANS | August 3, 2025 11:52 AM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई कलाकार अपनी प्रतिभा और मेहनत से चमकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपनी अलग सोच और बेमिसाल अंदाज से इतिहास रच देते हैं। किशोर कुमार उन्हीं में से एक थे। उन्होंने न सिर्फ अपने गानों से, बल्कि अपनी मस्ती और अपने बेबाकी से भी सभी का दिल जीता। वो जितने अच्छे गायक थे, उतने ही मजेदार इंसान भी थे। वह जो भी करते, दिल से करते... और अगर कुछ गलत लगता, तो उसे अपने ही अनोखे तरीके से जवाब देते। उनसे जुड़ा एक ऐसा ही एक किस्सा काफी मशहूर है, जब प्रोड्यूसर से हुए टकराव के चलते उन्होंने अपना आधा सिर मुंडवा लिया था और उसी हालत में शूटिंग करने पहुंचे थे।

पत्नी उदिता गोस्वामी की शिकायतों पर 'सैयारा' निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं फिर से पुराना मोहित बन जाऊंगा'

IANS | August 3, 2025 11:10 AM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे निर्देशक ने बताया है कि फिल्म की सफलता के कारण, वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री को झटका, 'माधवन बॉब' फेम तमिल अभिनेता कृष्णमूर्ति का निधन

IANS | August 3, 2025 9:59 AM

चेन्नई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और हास्य कलाकार एस. कृष्णमूर्ति का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'माधवन बॉब' के नाम से भी जाना जाता था। कैंसर से पीड़ित अभिनेता ने 2 अगस्त को अपने चेन्नई, अडयार स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

500 रुपये से शुरू हुआ था सुनील ग्रोवर का सफर, आज कॉमेडी में बनाया खास मुकाम

IANS | August 2, 2025 4:04 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हर चमकते चेहरे के पीछे एक संघर्ष की कहानी छिपी होती है। सुनील ग्रोवर ने भी अपनी जिंदगी में कड़ी चुनौतियों को पार कर सफलता को हासिल किया है। आज वह डॉ. मशहूर गुलाटी, गुत्थी, और रिंकू भाभी जैसे यादगार किरदारों के जरिए करोड़ों लोगों को हंसाने वाले चेहरे बन चुके हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता उतना आसान नहीं था जितना स्क्रीन पर उनकी कॉमिक टाइमिंग को देखकर लगता है।

'तू बच्चा है या रेडियो?'...जब टैलेंट देख मनीष पॉल की टीचर ने हैरानी से पूछा सवाल

IANS | August 2, 2025 3:37 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मनीष पॉल भारतीय मनोरंजन जगत के ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अलग अंदाज के दम पर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक एक लंबा सफर तय किया है। वह न सिर्फ एक शानदार होस्ट हैं, बल्कि एक उम्दा अभिनेता, मॉडल, आरजे, वीजे और अब यूट्यूबर भी हैं। वह बचपन से ही लोगों को अपनी बातों और अंदाज से प्रभावित करते हैं। स्कूल में जब पहली बार उन्होंने स्टेज पर बोलना शुरू किया, तो उनकी टीचर तक हैरान रह गईं और कहा, 'तू बच्चा है या रेडियो?' उस एक बात ने मानो उनके पूरे जीवन की दिशा तय कर दी।

वैभव राज गुप्ता ने शेयर किया सेट का यादगार अनुभव और सख्त डाइट का किस्सा

IANS | August 2, 2025 3:02 PM

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता वैभव राज गुप्ता ने अपनी करियर यात्रा, 'मंडला मर्डर्स' में निभाए गए किरदार विक्रम सिंह और मुंबई में मिले अनुभवों को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि गुजरात से लेकर अब तक का उनका यह सफर कड़ी मेहनत और लगन से भरा रहा है। साथ ही बताया कि उन्होंने इस सीरीज में अपने किरदार के लिए छह से आठ महीने तक कड़ा अभ्यास किया।