पैदा होते ही टाइगर श्रॉफ को मिला था 'साइनिंग अमाउंट', सुभाष घई ने किया था ये बड़ा वादा
मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त एक्शन, डांस और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि उनके जन्म के समय ही उन्हें 'साइनिंग अमाउंट' मिल गया था। दरअसल, मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने उनके जन्म पर 101 रुपए उनके हाथ पर रखकर कहा था कि वह ही उन्हें हीरो बनाएंगे।