रोहित शेट्टी फायरिंग से फैला बॉलीवुड में खौफ, शुभम लोनकर ने पांच बड़ी हस्तियों को दी धमकी
मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर डर और दहशत के साए में है। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी और फरार अपराधी शुभम लोनकर का नाम सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शुभम लोनकर ने बॉलीवुड की कम से कम पांच बड़ी हस्तियों को निशाने पर लिया है और उनसे रंगदारी वसूलने के लिए धमकी भरे कॉल किए गए हैं।