'व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में गौरव गेरा ने दोहराया 'धुरंधर' का मशहूर सीन, बोले- लोग नहीं पहचान पाते
मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर गौरव गेरा हाल ही में क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में शामिल हुए, जहां वह ‘धुरंधर’ के अपने मशहूर किरदार ‘दूध सोडा’ सीन को फिर से परफॉर्म करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि लोग हैरान रह जाते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि दादी बनकर दूध सोडा बेचने वाले मोहम्मद आलम का रोल उन्होंने ही निभाया था।