आयुष शर्मा 'रुसलान' के प्रचार के लिए गोर्धन थाल रेस्तरां पहुंचे
मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' के प्रचार के लिए अहमदाबाद के गोर्धन थाल रेस्तरां में फिर पहुंचे। इससे पहले वो 2018 में अपनी पहली फिल्म 'लवयात्री' के प्रचार के दौरान यहां आए थे और गुजराती व्यंजनों का लुत्फ उठाया था।