पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, मांगा एक सप्ताह का समय
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर उन पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। कामरा ने फोन पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इसकी वजह भी बताई।