‘मंडला मर्डर्स’ के सेट पर रो पड़े थे वैभव राज, 'विक्रम सिंह' की भूमिका को बताया शानदार
मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वैभव राज गुप्ता की वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। सीरीज में पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने बताया कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग के दौरान सेट पर रो पड़े थे।