मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां की दीवानी थीं लता मंगेशकर, दिलीप कुमार ने की थी भारत में रोकने की कोशिश
नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। 'जवां है मोहब्बत, हसीं है जमाना, लुटाया है दिल ने खुशी का खजाना', ये गाना है फिल्म अनमोल घड़ी का और इस गीत को आवाज दी थी मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां ने। उनकी आवाज का जादू ऐसा था कि जो भी उन्हें सुनता, वह उनकी आवाज में खो जाता। कई दशक तक उन्होंने अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया।