दोस्ती में 'नो सॉरी, नो थैंक्यू' पीयूष मिश्रा के मुंह से यह संवाद सुनकर आपको कैसा लगता?
नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दोस्ती में 'नो सॉरी, नो थैंक्यू' आज से 35 साल पहले हिंदी सिनेमा के पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' के इस संवाद ने लोगों के दिल में ऐसा घर किया कि आज भी आप इसे वक्त-बेवक्त सुन सकते हैं। संवाद प्यार की परिभाषा की तरह फिल्म के पर्दे पर रची-बुनी गई थी। फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री के बीच का यह संवाद तब भी युवा दिलों में बसा था और आज भी वह वैसे ही अपनी जगह बनाए हुए है।