बर्थडे स्पेशल : कभी श्रीदेवी से थी दूरी, अब जान्हवी और खुशी के हैं सबसे करीब अर्जुन कपूर
मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका परिवार और उनके रिश्ते भी थोड़े जटिल रहे हैं। अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर के घर हुआ था। उनकी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आया, जब उनके पिता बोनी कपूर ने उनकी मां से तलाक लेकर 1996 में श्रीदेवी से शादी कर ली, जो उस दौर की बड़ी मशहूर एक्ट्रेस थीं। उस वक्त अर्जुन की उम्र महज 11 साल की थी। उनका श्रीदेवी के साथ रिश्ता हमेशा से उलझा हुआ रहा। उन्होंने कभी भी श्रीदेवी को मां के तौर पर नहीं अपनाया।