इलियाना डिक्रूज ने साझा की मदरहुड की खास तस्वीर, जल्द आएगा नन्हा मेहमान

IANS | May 29, 2025 10:17 AM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में बताया कि वह अपने पति माइकल डोलन के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी बंप के साथ एक तस्वीर साझा की।

पत्नी प्रियंका को प्यार भरी नजरों से निहारते दिखे निक जोनास, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर

IANS | May 29, 2025 9:28 AM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की दो खास झलकियां साझा कीं, जो उनके विचारों और रिश्तों की गहराई को दर्शाती हैं। एक ओर, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति निक जोनास के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक बोट में सुकून भरे पल बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, उन्होंने एक प्रेरणादायक संदेश से भरा पोस्ट भी शेयर किया, जो रिश्तों में सच्चाई और सम्मान की अहमियत के बारे में है। ये दोनों पोस्ट उनकी जिंदगी के भावनात्मक पहलू से जुड़े हुए हैं।

मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में डिनो मोरिया तलब, ईओडब्ल्यू ने पूछे कड़े सवाल

IANS | May 26, 2025 2:16 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया सोमवार को मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने उनसे कई कड़े सवाल किए।

मदर्स डे विशेष: मां के किरदार में खूब पसंद की गईं फरीदा जलाल समेत ये अभिनेत्रियां

IANS | May 8, 2025 2:56 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मां के प्रेम और ताकत की बात असल जिंदगी में हो या फिल्मों में, हर जगह उसकी खूबसूरती अपनी चमक बिखेरने में कामयाब होती है। फिल्म इंडस्ट्री में बीते जमाने की ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर मां का किरदार निभाकर ख्याति हासिल की। आज भी बरसों पुरानी फिल्मों को देखकर दर्शक बोल पड़ते हैं, ‘मां तो मां होती है...’

समय के साथ भारतीय सिनेमा में बढ़ेगा टेक्नोलॉजी का समावेश : इजरायली एक्टर अकी अवनी

IANS | May 1, 2025 6:13 PM

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को शुरू हुए 'वेव्स' सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से आए कलाकारों और अन्य मेहमानों ने आयोजन की तारीफ की। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग की सराहना की। साथ ही इजरायली एक्टर अकी अवनी ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय सिनेमा में भी टेक्नोलॉजी का समावेश बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने किया वेव्स समिट का उद्घाटन, बोले- 'ये एक वेव है- संस्कृति की, रचनात्मकता की'

IANS | May 1, 2025 12:45 PM

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहां मुंबई में 100 से अधिक देशों के कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं। एक तरह से आज यहां वैश्विक प्रतिभा और वैश्विक रचनात्मकता के एक ईको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है।

अक्षय तृतीया पर रिलीज हुई थीं ये बॉलीवुड फिल्में, एक ने तो धराशायी किए कई रिकॉर्ड्स

IANS | April 30, 2025 11:27 AM

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आज अक्षय तृतीया पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन को खास माना जाता है। इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, गृह प्रवेश, निवेश आदि अक्षय यानी शुभ फल प्रदान करते हैं। यह दिन 'अबूझ मुहूर्त' होता है, यानी इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। यही वजह है कि यह दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खास होता है। कई निर्माता अक्षय तृतीया के दिन अपनी फिल्में, पोस्टर्स या टीजर लॉन्च करते हैं। कई बड़े बैनर्स, निर्माता और निर्देशक इस दिन पूजा करके फिल्म की घोषणा भी करते हैं और कई फिल्मों को रिलीज भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अक्षय तृतीया के मौके पर रिलीज की गईं और उन्हें दर्शकों से अच्छा-खासा रिस्पांस मिला।

बर्थडे स्पेशल: सामंथा को जब डॉक्टर ने जेल भेजने की दी थी चेतावनी, बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने भी किए थे सवाल

IANS | April 28, 2025 10:18 AM

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु आज 38वां जन्मदिन मना रही हैं। वह लाखों दिलों की धड़कन हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता जोसेफ प्रभु तेलुगू और मां निनेत्ति प्रभु मलयाली हैं। सामंथा अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनके दो बड़े भाई जोनाथन और डेविड हैं। वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, कभी अपने करियर को लेकर, तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। वह अपने बयानों को लेकर भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। एक शख्स ने तो उन्हें जेल भेजने तक की चेतावनी दे डाली थी और बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने भी उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। आखिर क्या था ये विवाद, चलिए आपको बताते हैं।

विवादों में रही, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, ‘फुले’ ही नहीं इन फिल्मों का भी हुआ विरोध

IANS | April 27, 2025 10:33 AM

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। देश भर में मचे हो-हल्ले के बीच प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘फुले’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पर ‘ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप लगा और खूब विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘फुले’ अकेली नहीं है। इसी साल विक्की कौशल की ‘छावा’ तो कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ समेत अन्य फिल्मों का भी नाम शामिल है।

‘होटल मुंबई’ से ‘ब्लैक फ्राइडे’ तक, इन फिल्मों में दिखा आतंकवाद का घिनौना चेहरा

IANS | April 23, 2025 1:23 PM

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले पर देश स्तब्ध है और लोग निःशब्द हैं। हर आम और खास इस शर्मनाक हरकत की निंदा कर रहा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी गुस्से में है। वह इंडस्ट्री जिसने आतंक के घिनौने चेहरे को समय-समय पर उजागर किया। आतंकवाद पर बनी फिल्मों की सूची में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ है तो ‘ब्लैक फ्राइडे’ भी है।