बर्थ डे स्पेशल : जब पद्मिनी और वैजयंती माला के बीच हुआ डांस कंपटीशन, मच गया था हंगामा
मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा का इतिहास सिर्फ अच्छी फिल्मों और कहानियों से नहीं बना, बल्कि उन खास कलाकारों से भी बना है जिन्होंने अपने छोटे से करियर में बड़ा असर डाला है। ऐसे ही एक कलाकार थीं 'पद्मिनी', वह न सिर्फ सुंदर अभिनेत्री थीं, बल्कि शास्त्रीय नृत्य कला में निपुण थीं। पद्मिनी भले ही ज्यादा समय तक फिल्मों में नहीं रहीं, लेकिन अपनी कला में इतनी माहिर थीं कि देखने वाले दाद दिए बिना नहीं रह पाते थे। उस दौर में दर्शक उनकी तुलना दिग्गज अभिनेत्री वैजयंती माला से करते थे।