बर्थडे स्पेशल: जेल में काटी रातें तो महेश भट्ट संग जुड़ा नाम, फिल्मी है रिया की कहानी

IANS | June 30, 2025 2:59 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु के एक बंगाली परिवार में जन्मीं रिया चक्रवर्ती का 32वां जन्मदिन है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती की बेटी रिया की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरुआत करने वाली रिया ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया, लेकिन उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

''उमराव जान' गजल में लिपटी एक दुआ है': केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

IANS | June 30, 2025 11:57 AM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मशहूर फिल्म 'उमराव जान' के रीमास्टर्ड संस्करण के ग्रैंड प्रीमियर में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 'उमराव जान' गजल में लिपटी हुई एक दुआ है।

‘पंचायत’ तो देख ली! अब जुलाई में आ रही 'स्पेशल ऑप्स 2' समेत ये वेब सीरीज

IANS | June 30, 2025 9:14 AM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। वेब सीरीज प्रेमियों के लिए जुलाई का महीना और भी खास होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। थ्रिलर, ड्रामा, हिस्टोरिकल और कॉमेडी के शानदार मिश्रण के साथ इस महीने कई वेब सीरीज दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। 'स्पेशल ऑप्स 2' से लेकर 'द हंट: द राजीव गांधी ऐसासिनेशन केस' और 'सैंडमैन सीजन 2' तक, हर जॉनर के दीवानों के लिए कुछ न कुछ खास है।

कल्याणजी बर्थडे स्पेशल: उधारी के बदले मिले सुर, फ़न के बूते पाया मुकाम

IANS | June 29, 2025 3:35 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। कभी-कभी जिंदगी में जो चीजें इत्तेफाक से होती हैं, वही किस्मत की दिशा बदल देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था कल्याणजी के साथ, जो आगे चलकर हिंदी फिल्मों के मशहूर संगीतकार बने। कल्याणजी का पूरा नाम कल्याणजी वीरजी शाह था। उनका जन्म 30 जून 1928 को गुजरात के कच्छ के कुंदरोडी में हुआ था। कुछ साल बाद उनका परिवार गुजरात से मुंबई आया और यहां उनके पिताजी वीरजी शाह ने किराने की एक छोटी सी दुकान शुरू की।

शेफाली जरीवाला के निधन से टूटी आरती सिंह, कहा, 'कभी नहीं सोचा था तुम इतनी जल्दी चली जाओगी'

IANS | June 29, 2025 1:04 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने अपनी प्यारी दोस्त शेफाली जरीवाला के अचानक निधन पर सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शेफाली के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका जाना बहुत बड़ा नुकसान है।

'मेट्रो... इन दिनों' की टीम ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मचाया धमाल

IANS | June 28, 2025 9:55 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' में 'मेट्रो... इन दिनों' की टीम ने जमकर मस्ती की। शो में पहुंचने वाली टीम में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख और निर्देशक अनुराग बसु शामिल थे।

बर्थडे स्पेशल : चुलबुली भूमिकाओं से ‘फेस ब्लाइंडनेस’ की जद तक, ऐसा रहा शेनाज ट्रेजरी का सफर

IANS | June 28, 2025 7:58 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। ‘सपनों की नगरी’ मुंबई में जन्मीं शेनाज ट्रेजरी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। शेनाज की जिंदगी एक ऐसी किताब है, जिसमें हर पन्ना नई उड़ान, नई चुनौती और एक अनोखी कहानी लिए हुए है। चुलबुली भूमिका के साथ डेब्यू हो या फेस ब्लाइंडनेस, उनका सफर प्रेरणादायी है। 29 जून 1981 को एक पारसी परिवार में जन्मीं शेनाज ट्रेजरी का सफर शानदार रहा है।

बर्थडे स्पेशल: ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ से ‘पिंकी बुआ’ तक, उपासना सिंह ने हर किरदार में बिखेरा हंसी का जादू

IANS | June 28, 2025 1:50 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। ‘अब्बा डब्बा जब्बा’ का जादू हो या ‘पिंकी बुआ’ की हाजिरजवाबी, उपासना सिंह ने अपने अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 29 जून को उपासना का 50वां जन्मदिन है। उनकी जिंदगी की कहानी भी उतनी ही खूबसूरत और प्रेरणादायक है, जितने उनके किरदार। पंजाब के छोटे से शहर से निकलकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली उपासना की कहानी किसी स्क्रिप्ट से कम नहीं।

‘परहेज नहीं करना चाहिए...’ खुश रहने का ये था शेफाली जरीवाला का मंत्र

IANS | June 28, 2025 1:16 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से सब सकते में हैं। 42 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस फिटनेस को लेकर काफी सजग थीं और जिंदगी को लेकर उनका नजरिया बेहद स्पष्ट था। वो खुलकर जीने में यकीन रखती थीं।

शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, रात में कुक और मेड से हुई पूछताछ

IANS | June 28, 2025 9:15 AM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने बॉलीवुड को गहरा सदमा दिया है। देर रात शेफाली जरीवाला की मौत की खबर आई, जिसका कारण कार्डियक अटैक बताया जा रहा है। हालांकि जिस तरह मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है, उससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। शेफाली के घर काम करने वाले कुक और मेड से भी पूछताछ की गई है।