252 करोड़ ड्रग्स केस : सिद्धांत कपूर से 5 घंटे चली पूछताछ, दोबारा समन हो सकता है जारी
मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। 252 करोड़ रुपए के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत कपूर से एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद वह एएनसी ऑफिस से बाहर निकल गए।