महिलाओं की उम्र और त्वचा पर सवाल उठाने की आदत हो बंद : नेहा धूपिया
मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने महिलाओं के उम्र और रूप-रंग को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके लुक के लिए 20 की उम्र में हो या 40 की, हर बार जांचने की आदत बंद होनी चाहिए।