राशी खन्ना ने फरहान अख्तर को बताया शानदार इंसान, ‘120 बहादुर’ के लिए मांगा दर्शकों का प्यार
मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस राशी खन्ना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म आज यानी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही राशी ने न केवल अपने को-स्टार फरहान अख्तर की तारीफ की बल्कि दर्शकों से फिल्म के लिए प्यार भी मांगा।