'छोटा सिंह आ गया है'... 'छावा' फेम विनीत कुमार के घर गूंजी किलकारी

IANS | July 27, 2025 2:29 PM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता विनीत कुमार सिंह के लिए यह साल का सबसे खास और यादगार बन गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी, जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश हो गए। दरअसल, 46 वर्षीय अभिनेता पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी, रुचिरा सिंह, ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

पेरेंट्स डे पर प्रिया दत्त ने साझा की भावुक पोस्ट, कहा- 'माता-पिता ने दिया मकसद भरा जीवन'

IANS | July 27, 2025 11:20 AM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पेरेंट्स डे के मौके पर, संजय दत्त की बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस को याद किया।

मैं ऐसे किरदारों का चयन करता हूं जो मुझे कम्फर्ट जोन से बाहर ले जाएं: ताहिर राज भसीन

IANS | July 27, 2025 11:17 AM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ताहिर राज भसीन धीरे-धीरे अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं। भसीन अपने किरदारों के चयन को लेकर भी काफी सजग हैं। अभिनेता ने बताया कि वह ऐसे किरदार चुनते हैं जो उनकी सीमाओं को चुनौती दे और उन्हें हर प्रदर्शन के साथ बेहतर बनने का मौका दें।

किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में 43 लाख की धोखाधड़ी, अकाउंटेंट फरार

IANS | July 27, 2025 10:47 AM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस) । मशहूर अभिनय प्रशिक्षक किशोर नमित कपूर के अंधेरी पश्चिम स्थित एक्टिंग इंस्टीट्यूट में 43 लाख रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी का आरोप इंस्टिट्यूट के अकाउंटेंट और मैनेजर प्रवीण श्रीवास्तव पर लगा है, जो फरार है।

पराग ने पोस्ट में बताया ‘सिम्बा’ का दर्द, बोले- ‘वो तुम्हें अपने पास महसूस करता है शेफाली’

IANS | July 27, 2025 10:01 AM

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला के निधन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन उनके पति पराग त्यागी और पेट सिम्बा का यह दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा। पराग ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए शेफाली के प्रति अपने और सिम्बा के प्यार को साझा किया।

कृति सेनन बर्थडे स्पेशल : रैंप शो पर पहली 'हार' से लेकर बॉलीवुड में चमकने तक का सफर

IANS | July 26, 2025 4:09 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कृति सेनन आज बॉलीवुड की चमकती हुई स्टार हैं, जिन्हें नेशनल अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान से नवाजा जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस चमक के पीछे संघर्ष और जीवन के कई उतार-चढ़ाव भी हैं। इस सफलता के पीछे कई ऐसे पल छिपे हैं, जिन्होंने उनकी आंखों से आंसू भी छलका दिए थे। एक बार ऐसा भी पल आया था, जब कृति रैंप शो पर फूट-फूटकर रोने लगी थीं। यह घटना उनके करियर के शुरुआती दिनों की है, जब वह मॉडलिंग कर रही थीं और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में थीं।

अमजद खान: गब्बर से लेकर वाजिद अली शाह तक, भारतीय सिनेमा के अमर नायक-खलनायक

IANS | July 26, 2025 3:59 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। 'अरे ओ सांभा… कितने आदमी थे?' ये एक संवाद नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर हो चुका एक लम्हा है। इस संवाद के साथ पर्दे पर जो चेहरा उभरा, उसने न केवल खौफ पैदा किया बल्कि एक ऐसे कलाकार को जन्म दिया, जिसकी अभिनय की गहराइयों को आज भी सिनेमा प्रेमी याद करते हैं। उस कलाकार का नाम है अमजद खान।

दिव्यांका त्रिपाठी ने कारगिल विजय दिवस पर साझा किया बचपन का सपना, कहा- 'पहनना चाहती थी सेना की वर्दी'

IANS | July 26, 2025 12:45 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति व अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में नासिक के 'कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल' का दौरा किया। यहां उन्होंने आर्मी ऑफिसर कर्नल जसकर चौधरी से मुलाकात की और सैनिकों के जीवन के बारे में करीब से जाना। इस मुलाकात को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, साथ ही खुलासा किया है कि वह बचपन में सेना में शामिल होने का सपना देखती थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल के हीरो विक्रम बत्रा को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'अनगिनत वीरों को सलाम'

IANS | July 26, 2025 12:16 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन बहादुर जवानों को सम्मान और धन्यवाद दिया, जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और देश की रक्षा की।

कारगिल विजय दिवस पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, पिता की वीरता और परिवार के बलिदान को किया याद

IANS | July 26, 2025 12:03 PM

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कारगिल विजय दिवस के 26 साल होने पर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली ने एक भावुक वीडियो साझा किया। दिवंगत पिता कर्नल विक्रम कुमार जेटली को याद किया। कारगिल युद्ध के दौरान वे भारतीय सेना में कार्यरत थे। सेलिना ने उस समय के दर्द और जज्बातों को खुलकर साझा किया। ये वीडियो उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया।