व्यस्त शेड्यूल के बीच भी सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं अभिषेक मलिक ? शेयर किए फिटनेस टिप्स

IANS | July 24, 2025 2:00 PM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेता अभिषेक मलिक शो ‘जमाई नं. 1’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने फिट रहने के आसान तरीके शेयर किए। बताया कि लंबे और अनिश्चित शूटिंग घंटों के बावजूद वह छोटी-छोटी आदतों को फॉलो कर अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं।

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल: तिरंगा फहराएंगे आमिर खान, ‘बदनाम बस्ती’ की होगी स्क्रीनिंग

IANS | July 24, 2025 9:53 AM

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान अगस्त में आयोजित 16वें द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस फिल्म फेस्टिवल में वह तिरंगा भी फहराएंगे। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी निर्धारित है।

'जी रिश्तों का मेला' में विंटेज रोमांस का तड़का, पसंदीदा जोड़ियां करेंगी परफॉर्म

IANS | July 23, 2025 7:17 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जी टीवी पर आने वाले 'जी रिश्तों का मेला' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इसमें सभी शो की मशहूर जोड़ियां परफॉर्म करेंगी, जैसे शरद केलकर-निहारिका चौकसे, अभिषेक शर्मा-प्रिया ठाकुर और शगुन पांडे-मोहक मटकर। इन जोड़ियों ने इस खास जश्न में परफॉर्म करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए जादुई और दिल को छू लेने वाला रहा।

'मेरे साथ धोखा हुआ है'... जब मनोज कुमार ने शाहरुख-फराह खान को कोर्ट में घसीटा

IANS | July 23, 2025 6:43 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता-निर्देशक और अभिनेता मनोज कुमार ने लंबा सिनेमाई सफर तय किया। उनकी फिल्मों ने भारत के हर कोने में देशभक्ति की भावना को जगाया। उनके किरदार लोगों के दिलों में उतर जाते थे। 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'शहीद', और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों ने उन्हें 'भारत कुमार' का टैग दिया। वह काफी शांत स्वभाव के थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके आत्मसम्मान पर चोट पहुंची और वह भी किसी अनजान व्यक्ति से नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान और डायरेक्टर फराह खान से। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख और फराह ने मुझे धोखा दिया है। मनोज कुमार को इस बात पर इतना गुस्सा था कि उन्होंने दोनों को कोर्ट तक घसीट लिया।

एआर रहमान के साथ नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे सुभाष घई, बोले- 'मुझे जादू पर भरोसा'

IANS | July 23, 2025 5:16 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई जल्द ही एआर रहमान के साथ कुछ नया म्यूजिकल प्रोजेक्ट लेकर आने को तैयार हैं। घई ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक कंपोजर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी।

प्रख्यात नृत्यांगना अमला शंकर : 11 वर्ष की आयु में शुरू हुआ सफर, विश्व मंच पर बिखेरी कला की चमक

IANS | July 23, 2025 5:10 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय नृत्य जगत की प्रख्यात नृत्यांगना अमला शंकर ने भारतीय फ्यूजन नृत्य को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने पति और महान नर्तक उदय शंकर के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय नृत्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 101 वर्ष की आयु में 24 जुलाई 2020 को कोलकाता में उनका निधन हो गया था, लेकिन उनकी कला और विरासत आज भी जीवित है।

बेहद खास रहा 'स्पेशल ऑप्स 2' में काम करने का अनुभव : अद्वैत नेमलेकर

IANS | July 23, 2025 3:44 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्ट्रीमिंग शो ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन के लिए संगीत तैयार करने वाले संगीतकार अद्वैत नेमलेकर को उनके शानदार काम के लिए खूब सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के महान संगीतकारों के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा।

बेटे राजवीर संग सनी देओल कर रहे पहाड़ों की सैर, वीडियो किया शेयर

IANS | July 23, 2025 2:33 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपने बेटे राजवीर के साथ पहाड़ों में घूम रहे हैं। साथ ही, इस ट्रिप की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया।

चंद्रशेखर आजाद : इन फिल्मों में धधकी क्रांति की ज्वाला, एक्टर्स ने जब 'आजाद' के अंदाज को पर्दे पर किया पेश

IANS | July 23, 2025 1:41 PM

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारियों में से एक नाम चंद्रशेखर आजाद का है। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाने वाले आजाद की आज जयंती है। उन पर कई फिल्में बनी और कई एक्टर्स ने उनके किरदार को पर्दे पर उतारा। इस लिस्ट में 'शहीद' से लेकर ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

मध्य प्रदेश में 'तन्वी द ग्रेट' टैक्स फ्री, अनुपम खेर ने सीएम मोहन यादव का जताया आभार

IANS | July 23, 2025 12:54 PM

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्ममेकर अनुपम खेर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को देखने और उसे राज्य में टैक्स फ्री करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद किया।