शिल्पा शेट्टी का ‘लुक आउट नोटिस’ रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा, 'पहले अप्रूवर बनिए'
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी है। इसे रद्द करने की याचिका पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को टिप्पणी की कि अगर आपको विदेश जाना है तो पहले अप्रूवर बनिए।