'जॉली एलएलबी 3' अकेले कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज, मामूली कलेक्शन पर सिमटी 'निशांची' और 'अजेय'
मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सितंबर के तीसरे हफ्ते में एक ही दिन तीन हिंदी फिल्में 'जॉली एलएलबी 3', 'निशांची', और 'अजेय' रिलीज हुईं, लेकिन इनकी कमाई में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है, वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप की 'निशांची' और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय' दर्शकों को खींचने में असफल साबित हो रही है।