मैं अपनी बेटियों और परिवार के लिए जान की भी बाजी लगा सकता हूं : राजेंद्र चावला
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी और फिल्मों की कहानियां मनोरंजन के साथ-साथ हमारे समाज, परिवार और रिश्तों की जटिलताओं को भी सामने लाती हैं। इस कड़ी में जी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास' काफी चर्चाओं में है। इस शो में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता राजेंद्र चावला ने आईएएनएस से बात करते हुए टीवी प्रोजेक्ट के अनुभव और उसमें निभाए गए किरदार की गहराई को लेकर अपने विचार पेश किए।