अशोक पंडित ने पढ़े 'धुरंधर' की तारीफ में कसीदे, डायलॉग का जिक्र कर बताया मास्टरपीस
मुंबई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने निर्देशक आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फिल्म को इस दशक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया और पूरी टीम को बधाई दी।