वसंत देसाई : बिना गीतों के फिल्मों की कहानी में डाली जान, बैकग्राउंड संगीत से बिखेरा पर्दे पर जादू
मुंबई, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ संगीतकार ऐसे हुए हैं, जिनकी धुनें और संगीत आज भी लोगों के दिलों में हैं। ऐसे ही महान संगीतकारों में से एक हैं वसंत देसाई। उनकी रचनाएं सिर्फ गीतों तक सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्होंने फिल्मों के बैकग्राउंड म्यूजिक में भी अपना अद्भुत योगदान दिया। उनकी संगीत यात्रा गानों की मधुरता के साथ-साथ फिल्मों में भाव जोड़ने के लिए याद की जाती है।