'धुरंधर' में स्टारकास्ट चुने जाने पर बोले मुकेश छाबड़ा, '90 प्रतिशत कास्टिंग पर निर्भर होती है फिल्म की सफलता'
मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की दुनिया में फिल्मों की सफलता में सिर्फ कहानी और निर्देशन ही नहीं, बल्कि सही कलाकार चुनना भी बेहद अहम माना जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी आने वाली फिल्म की कास्टिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी रोचक जानकारी साझा की।