'आज से सिनेमा के आंगन सूना पड़ गइल', पवन सिंह, रवि किशन समेत भोजपुरी सितारों ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि
मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार की सुबह उन्होंने जुहू स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को हाल ही में 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और उनका घर पर इलाज चल रहा था।