भारतीय सिनेमा के 'किंग' धर्मेंद्र को याद रखेंगी कई पीढ़ियां : अशोक पंडित
मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। अभिनेता के फैंस के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जता रहे हैं। फिल्म निर्माता-निर्देशक और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का 'किंग' बताया।