'धमाल 4' (फिल्म रिव्यू): खजाना ढूंढने का एक बड़ा, जोरदार और बेहद मजेदार खेल, जो पूरे परिवार को खूब हंसाएगा!

IANS | July 10, 2026 9:41 AM

रेटिंग: 4 स्टार। निर्देशक: इंद्र कुमार। कलाकार: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख।

'मैं वापस आऊंगा' के डेब्यू एक्टर हर्षुल कौल ने वेदांग रैना को सराहा, कहा- 'उनके साथ काम करना सपने जैसा था'

IANS | July 9, 2026 7:24 PM

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' से अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता हर्षुल कौल ने वेदांग रैना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने वेदांग की मेहनत, सफलता और उनके साथ बिताए अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उनके लिए यह सफर किसी सपने के सच होने जैसा था।

'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी को फिर मिली धमकी, फिल्म रोकने की दी चेतावनी

IANS | July 9, 2026 3:05 PM

नोएडा, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि काले हिरण मामले पर बनाई जा रही उनकी फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर उन्हें एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है। अमित जानी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। धमकी देने वालों ने उन्हें फिल्म से जुड़े काम को रोकने की बात कही है। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी जांच एजेंसियों को भी देने की बात कही है।

उर्वशी ढोलकिया बर्थडे स्पेशल : सिंगल मदर से टीवी की आइकॉनिक विलेन तक का सफर

IANS | July 8, 2026 8:26 PM

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। किसी भी ड्रामा, फिल्म या सीरियल की सफलता में एक दमदार खलनायक का किरदार अहम भूमिका निभाता है, जो कहानी में रोमांच लाने के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से धारावाहिकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मनोरंजन जगत में ऐसे लोकप्रिय विलेन के किरदार निभाने वाले नामों में एक उर्वशी ढोलकिया हैं।

मेघना गुलजार ने खोले कास्टिंग के राज, 'दायरा' के लिए 90 थिएटर कलाकारों का हुआ ऑडिशन

IANS | July 6, 2026 5:03 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में किसी फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हों, तो दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में है। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट तक हर पहलू चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेघना गुलजार ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

'फितूर' सिर्फ शो नहीं, युवतियों की अनकही भावनाओं की कहानी है: देबचंद्रिमा सिंघा रॉय

IANS | July 6, 2026 2:03 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री देबचंद्रिमा सिंहा रॉय अपने आने वाले शो 'फितूर' को लेकर चर्चा में हैं। शो के प्रोमो और अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने हाल ही में खुलकर बात की है और बताया है कि यह कहानी उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि कई लड़कियों की असल जिंदगी से जुड़ी भावनाओं की कहानी है।

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

IANS | July 6, 2026 12:01 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। शादी के बाद दोनों कभी किसी एक फिल्म में नजर नहीं आए। अब पहली बार दर्शकों को यह मौका मिलने जा रहा है। ऋचा और अली जल्द ही अभिनेता, लेखक और निर्देशक शाशी वर्मा की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है।

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

IANS | July 6, 2026 10:57 AM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड और टीवी अभिनेता हर्ष छाया अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं। इस कड़ी में उन्होंने नई पीढ़ी के बीच वरिष्ठ कलाकारों की जानकारी कम होने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। आईएएनएस से बातचीत में हर्ष छाया ने कहा है कि हर पीढ़ी अपने समय के कलाकारों को देखकर बड़ी होती है, इसलिए युवाओं से यह उम्मीद करना सही नहीं कि वे हर वरिष्ठ कलाकार को पहचानें।

'परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना बयान फिर से चर्चा में

IANS | July 5, 2026 6:09 PM

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी तीसरी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं सलमान खान का एक पुराना बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है।

आप हमेशा एक महान कोरियोग्राफर के रूप में याद की जाएंगी, सुभाष घई ने सरोज खान को किया याद

IANS | July 3, 2026 5:47 PM

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की पुण्यतिथि पर पूरा फिल्म जगत उन्हें याद कर रहा है। शुक्रवार को मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। फिल्म निर्माता ने सरोज खान के साथ अपने लंबे सफर को याद करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक कोरियोग्राफर नहीं थीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक 'इंस्टीट्यूशनल' थीं, जिनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता।