बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने जीत के साथ बनाई तीसरे राउंड में जगह

IANS | August 19, 2026 10:25 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में श्रीलंका के डुमिंडू अबेविक्रमा को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: उलटफेर का शिकार हुए लक्ष्य सेन, हार के साथ टूर्नामेंट में सफर समाप्त

IANS | August 19, 2026 7:23 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की उम्मीदों को बुधवार को बड़ा झटका लगा। स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दूसरे राउंड में अमेरिका के 18 वर्षीय खिलाड़ी गैरेट टैन के खिलाफ उलटफेर का शिकार हो गए।

हार के साथ बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में समाप्त हुआ उन्नति का सफर

IANS | August 19, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उन्नति हुड्डा का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफर दूसरे राउंड में खत्म हो गया। बुधवार को उन्हें कनाडा की मिशेल ली के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन पर जीत के साथ लक्ष्य का अभियान शुरू

IANS | August 18, 2026 9:03 PM

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के टॉप मेंस सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मंगलवार को जीत के साथ अपने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 अभियान की शुरुआत की। लक्ष्य ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मेंस सिंगल्स इवेंट के 'राउंड ऑफ 64' में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से मात दी।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: पहले ही राउंड में आयुष शेट्टी ने उलटफेर किया, वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी को हराया

IANS | August 17, 2026 9:21 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर 1 और मौजूदा चैंपियन चीन के शी यू की को 21-14, 13-21, 19-21 से मात दी। चीनी खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में आयुष की यह पहली जीत थी। इससे पहले, आयुष चीनी शटलर के खिलाफ अपने तीनों मैच हार चुके थे, जिसमें बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल था।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

IANS | August 17, 2026 7:47 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ 21-7, 21-11 से जीत हासिल करते हुए विमेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 32' में जगह बनाई। अब भारतीय खिलाड़ी का सामना 'राउंड ऑफ 32' में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: स्पेनिश जोड़ी के खिलाफ आसान जीत के साथ ट्रीसा-गायत्री का अभियान शुरू

IANS | August 17, 2026 6:57 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद ने स्पेन की पाउला लोपेज/लूसिया रोड्रिग्ज की जोड़ी को 21-9, 21-13 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला सिर्फ 33 मिनट में अपने नाम किया।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप : भारत की शानदार शुरुआत, जीत के साथ राउंड ऑफ 32 में पहुंची हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी

IANS | August 17, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने घरेलू सरजमीं पर हो रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छी शुरुआत की है। सोमवार को आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स के अपने शुरुआती राउंड के मैच से हटने के बाद भारत के एम आर अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुणन मेंस डबल्स के राउंड ऑफ 32 में पहुंच गए हैं।

लक्ष्य सेन: कॉमनवेल्थ में जीता स्वर्ण, ओलंपिक में भी देश को पदक की उम्मीद

IANS | August 15, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में बैडमिंटन बहुत ही तेजी से उभरता और लोकप्रिय होता खेल है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल सफलता से वैश्विक स्तर पर अपना लोहा मनवाया है। विश्व पटल पर तेजी से उभरे जिन भारतीय खिलाड़ियों का नाम प्रमुखता से लिया है, उनमें लक्ष्य सेन प्रमुख हैं। वह एकल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

IANS | August 12, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी मौजूदा समय में भारतीय और विश्व बैडमिंटन का एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित नाम हैं। रंकीरेड्डी ने चिराग शेट्टी के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय बैडमिंटन की पहचान दुनियाभर में सशक्त की है, बल्कि एक ऐसी जोड़ी बनाई है जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है।