'यह एक शानदार सफर रहा', बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बोलीं गायत्री गोपीचंद

IANS | August 23, 2026 5:54 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने सफर को शानदार बताया। उन्होंने त्रिशा जॉली संग मिलकर घरेलू सरजमीं पर हुए इस टूर्नामेंट में देश को एकमात्र मेडल दिलाया। इस उपलब्धि से जुड़ी भावनाओं से अभिभूत गायत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल था।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: गिक्वेल-डेलरू ने रचा इतिहास, मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड जीतने वाली बनी फ्रांस की पहली जोड़ी

IANS | August 23, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस की जोड़ी थॉम गिस्कल और डेल्फिन डेलरू ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में इतिहास रचा। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

त्रिशा-गायत्री भविष्य में और सफलताएं हासिल करेंगी, एशियन गेम्स में नतीजे बेहतर होंगे: पुलेला गोपीचंद

IANS | August 22, 2026 9:07 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद का मानना ​​है कि त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद का बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गया ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल भारत की अगली पीढ़ी के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित हो सकता है। इसके साथ ही उनका कहना है कि भारत की यह युवा महिला डबल्स जोड़ी भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करेगी।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में त्रिशा-गायत्री की जोड़ी को मिली हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

IANS | August 22, 2026 7:19 PM

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। विमेंस डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में शनिवार को भारतीय जोड़ी को चीन की ल्यू शेंगशू और तान निंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

'हमने अपना सब कुछ झोंक दिया', बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद बोले सात्विक-चिराग

IANS | August 21, 2026 10:54 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के स्टार डबल्स शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी का टूर्नामेंट में सफर भी समाप्त हो गया।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप : क्वार्टर फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी को मिली हार, पुरुष डबल्स में भारत की चुनौती समाप्त

IANS | August 21, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की लगातार दूसरी बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को शुक्रवार को करारा झटका लगा। चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग ने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-9 से हरा दिया।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

IANS | August 20, 2026 11:39 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को दो बार के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मेंस डबल्स जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और याप रॉय किंग को 21-23, 21-19, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

रोमांचक मुकाबले में वांग से मिली सिंधु को हार, वर्ल्ड चैंपियनशिप का सफर समाप्त

IANS | August 20, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुरुवार को हार के साथ पीवी सिंधु का 'विमेंस सिंगल्स' में सफर समाप्त हो गया। इसी के साथ सिंधु चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा मेडल जीतने से चूक गईं। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक 'राउंड-ऑफ-16' मुकाबले में चीन की वांग झी यी ने उन्हें 21-11, 15-21, 21-17 से मात दी।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: राउंड ऑफ 16 मुकाबले में हारी ध्रुव-तनीषा की जोड़ी, टूर्नामेंट में सफर समाप्त

IANS | August 20, 2026 5:04 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का सफर गुरुवार को राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया। 15वीं वरीयता प्राप्त मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चीन के चेन फांग और गुओ शिनवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा-गायत्री का शानदार प्रदर्शन जारी, भारतीय जोड़ी ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट

IANS | August 20, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए महिला डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को 21-16, 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।