जापान ओपन 2026: जीत के साथ सिंधु की शुरुआत, आगे बढ़ी ध्रुव-तनीषा की जोड़ी
टोक्यो, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पीवी सिंधु और ध्रुव कपिला-तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने मंगलवार को जापान की राजधानी में बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के अपने-अपने शुरुआती राउंड के मुकाबले जीतकर जापान ओपन 2026 के दूसरे राउंड में जगह बनाई।