सिलीगुड़ी रैली में पीएम मोदी की पेंटिंग्स की बौछार, जनसैलाब ने मचाया धमाल

IANS | April 12, 2026 7:00 PM

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में प्रधानमंत्री मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिली। उन्हें सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। कई स्कूली छात्रों और युवाओं ने पीएम मोदी की खूबसूरत पेंटिंग बनाई थी।

भारत में होगी मां काली और मां गंगा की पूजा, हर नागरिक करेगा 'जय श्रीराम' का उद्घोष : सीएम योगी

IANS | April 12, 2026 6:40 PM

पूर्वी मेदिनीपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभाओं में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अपनी तीसरी जनसभा में कहा कि कोलकाता का मेयर कहता है कि यहां की आधी आबादी से उर्दू बुलवाएंगे, मैं उससे बोल रहा हूं कि यहां की जनता उर्दू नहीं, बांग्ला बोलेगी। यहां कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलने दी जाएगी। कोई भी माई का लाल बंगाल की संस्कृति, आन-बान-शान से खिलवाड़ नहीं कर सकता।

'वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश छोड़ देना चाहिए', यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

IANS | April 12, 2026 5:49 PM

कोलकाता, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले की नंदकुमार विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'बंगाल का मिजाज देखने सिलीगुड़ी आइए, लोगों के दिल-दिमाग में भाजपा'

IANS | April 12, 2026 2:23 PM

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए।

पीएम मोदी की सिलीगुड़ी रैली में बोले समर्थक, बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

IANS | April 12, 2026 1:28 PM

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विशाल 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए 500 से ज्यादा रैलियां करेगी भाजपा, 11 सभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

IANS | April 11, 2026 11:09 PM

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनावी हवा अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी गई है। इस बीच भाजपा ने साफ किया है कि पार्टी पहले चरण के मतदान लिए कुल 500 से अधिक रैलियां आयोजित करेगी। इन सभाओं में केंद्र और राज्य के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

मुझे शर्म आती है ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, रुपाली गांगुली की राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी

IANS | April 11, 2026 6:47 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह रोज दुर्गा माता से प्रार्थना करती हैं कि बंगाल में भाजपा की सरकार बने और उसका परचम लहराए।

ज्योति बसु के 'कम्युनिस्ट मॉडल' में कैसे आबाद रही पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक विरासत?

IANS | April 11, 2026 4:34 PM

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनियाभर में जब भी कम्युनिस्ट शासन की बात होती है तो अक्सर उसमें 'सांस्कृतिक क्रांतियों' का जिक्र होती है, जहां पुरानी परंपराओं को मिटाकर एक नया ढांचा थोपने की कोशिश की गई (जैसे चीन या सोवियत संघ में), लेकिन 1977 में जब ज्योति बसु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे ने सत्ता संभाली, तो इतिहास ने एक अलग करवट ली।

भाजपा को सत्ता में लाओ, हम सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका देंगे: अमित शाह

IANS | April 11, 2026 3:24 PM

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में अवैध रूप से रहने वालों को अगर कोई हटा सकता है, तो वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है।

बंगाल चुनाव : हेलीपैड पर उमड़ी भारी भीड़, पीएम बोले- यह अद्भुत दृश्य

IANS | April 11, 2026 1:19 PM

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वहां के लोगों के उत्साह की झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बंगाल में लोगों का जोश चरम पर है।