रैली के बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जाना चुनावी मिजाज, एयरपोर्ट पर भी दिखे एक्टिव

IANS | April 5, 2026 8:35 PM

कूचबिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कूचबिहार से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की महिलाओं और युवाओं के चुनावी मिजाज को समझने की कोशिश की।

बंगाल चुनाव : कूच बिहार में पीएम मोदी की रैली के बाद महिलाओं का ऐलान- बंगाल में भाजपा सरकार तय

IANS | April 5, 2026 7:52 PM

कूचबिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को पीएम मोदी ने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में घुसपैठ, एसआईआर और महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी हमें वह हक दिलाएंगे, जो इससे पहले दूसरी पार्टियां नहीं दिला पाईं।

टीएमसी का भय या भाजपा का भरोसा..., बंगाल में लोगों के सामने दो विकल्प : पीएम मोदी

IANS | April 5, 2026 5:25 PM

कूच बिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड से मैंने बंगाल में परिवर्तन महाअभियान की शुरुआत की थी। ब्रिगेड ग्राउंड की वो ऐतिहासिक तस्वीरें, जनसैलाब और वो उत्साह, जनता का जूनून... तब से पूरा टीएमसी सिंडिकेट घबराया हुआ है और आज मैं देख रहा हूं, ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

पीएम मोदी की रैली से पहले कूचबिहार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बोले-ममता दीदी को एक भी वोट नहीं मिलेगा

IANS | April 5, 2026 1:54 PM

कूच बिहार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 4:15 बजे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम की जनसभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

ममता बनर्जी सत्ता में आई तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा : मिथुन चक्रवर्ती

IANS | April 1, 2026 9:45 PM

कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। इसी बीच अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में एसआईआर, आगामी चुनाव, और ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि इस बार भाजपा की जीत तय है।

भाजपा में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने पीएम मोदी से की मुलाकात

IANS | April 1, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने खेलों और राष्ट्र निर्माण के प्रति जुनून के लिए लिएंडर पेस की सराहना की है।

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये टीएमसी के 15 साल के काले कारनामों का संकलन

IANS | March 28, 2026 2:59 PM

कोलकाता, 28 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह चार्जशीट टीएमसी सरकार के 15 सालों के काले कारनामों का संकलन है।

एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रसार पर पूरी तरह से प्रतिबंध : चुनाव आयोग

IANS | March 24, 2026 8:21 PM

चेन्नई, 24 मार्च (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दौरान एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन या प्रसार पर पूरी तरह से प्रतिबंध की घोषणा की।

पश्चिम बंगाल चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया 10 सूत्रीय घोषणापत्र

IANS | March 20, 2026 8:01 PM

कोलकाता, 20 मार्च (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आगामी दो चरणों में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना 10 सूत्रीय चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवार, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

IANS | March 19, 2026 6:31 PM

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है।