आईएएनएस-मैटराइज ओपिनियन पोल : पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त, टीएमसी को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।