एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार

IANS | October 1, 2026 10:36 AM

नागोया, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। हालांकि, टीम को सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ हार 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन

IANS | October 1, 2026 10:29 AM

नागोया, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट एंसी सोजन ने कहा कि थकान और किस्मत की वजह से वह सिर्फ दो सेंटीमीटर से अपना पहला एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतना मेरी कड़ी मेहनत का इनाम है।

एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव-बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी

IANS | October 1, 2026 9:55 AM

निशिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई

IANS | October 1, 2026 9:10 AM

निशिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 112 रन का लक्ष्य, सुफियान मुकीम ने लिए तीन विकेट

IANS | October 1, 2026 8:06 AM

निशिन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 का पुरुष क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 111 रन बनाए हैं।

'बीमारी के चार-पांच दिन डिगा नहीं सकते', एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का स्वर्णिम सफर, मुश्किलों को पीछे छोड़कर जीता गोल्ड

IANS | September 30, 2026 8:25 PM

नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। नीरू ढांडा का एशियन गेम्स अभियान आइची-नागोया पहुंचने से कुछ दिन पहले तक संदेह में था, लेकिन भारतीय ट्रैप निशानेबाज ने बीमारी पर काबू पाते हुए शानदार वापसी की। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया और फिर बुधवार को क्यानन चेनाई के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

'भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल करते रहें,' एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रपति मुर्मु ने सराहा

IANS | September 30, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को 'एशियन गेम्स 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स की सराहना की है। भारत ने कुल 60 मेडल (10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में आठवां स्थान हासिल कर लिया है।

एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पक्के हुए दो और मेडल

IANS | September 30, 2026 4:21 PM

नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत के लिए इस खेल में दो मेडल पक्के हो गए हैं।

एशियन गेम्स: सुनील कुमार ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

IANS | September 30, 2026 4:19 PM

नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रेसलिंग इवेंट में फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स के खिलाफ 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 9-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ सुनील ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

'हम ओलंपिक में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे', बीएफआई चीफ अजय सिंह ने एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन को सराहा

IANS | September 30, 2026 2:38 PM

आइची-नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 11 इवेंट्स में टीम के छह मेडल पिछले संस्करण की तुलना में काफी बेहतर हैं और महाद्वीपीय प्रतियोगिता में टीम की मजबूती को दिखाते हैं।